अपना आवाम
अपना आवाम

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष व सांसद 8 व 9 जुलाई को रहेंगे कोरबा में

 कोरबा प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष व सांसद 8 व 9 जुलाई को रहेंगे कोरबा में



* ग्राम जुराली में पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे

कोरबा (अपना आवाम) 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा से दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना महंत 8 जुलाई की शाम कोरबा पहुंचकर कार्यकर्ताओं व आमजनों से सांसद निवास में मुलाकात करेंगे। 

        पीसीसी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई ने बताया कि कोरबा आने के दौरान 8 जुलाई को ही नेता प्रतिपक्ष व सांसद कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुराली के डिपरापारा के कुएं में 4 ग्रामीणों की मौत के दु:खद हादसे पर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने उनके निवास पहुंचेंगे। साथ ही ग्राम कसनिया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वे 9 जुलाई को कोरबा में आमजनों से मुलाकात के लिए उपस्थित रहेंगे।


और नया पुराने