मोहर्रम त्यौहार के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
कोरिया (अपना आवाम)
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार लंगेह ने मोहर्रम का त्यौहार होने के उपलक्ष्य में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त की है।
कलेक्टर ने बैकुण्ठपुर तहसीलदार डॉ. अमृता सिंह को थाना बैकुण्ठपुर एवं चरचा, तहसीलदार श्री ओ0पी0 सिंह को चौकि पोड़ी (बचरा), तहसीलदार श्री उमेष कुमार कुषवाहा को थाना पटना, नायब तहसीलदार पटना श्रीमती मोनल साय को कटकोना पण्डोपारा चौकी तथा प्रभारी तहसीलदार सोनहत श्री परमानंद कौषिक को थाना सोनहत एवं चौकी रामगढ़ के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर/सोनहत अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे।
