कोरबाः- छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत आज शंकर नगर रायपुर स्थित अपने नए बंगले पर शिप्ट हो गये है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को शंकर नगर रायपुर में नया बंगला आवंटित हुआ है, जिसका आज शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ पूजन कर गृह प्रवेश कर किया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नेता प्रतिपक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी.एन. सिंह, राहुल यादव, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व सभापति संतोष राठौर एवं रामकृष्ण साहू, रसपाल संधू, रवि चंदेल, मो. शाहिद सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।
