नगर निगम महापौर ने किया बालको जोन में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
कोरबा (अपना आवाम न्यूज)
कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बालको जोन कार्यालय एवं बालको जोन में निर्माणाधीन नाली व अन्य विकास कार्यों का औचक निरीक्षण नगर निगम महापौर ने किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता हेतु संबंधित ठेकेदार को विशेष रूप से ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। जोन कमिश्नर एन.के. नाथ को कार्य की गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूना एनआईटी रायपुर भेजने हेतु निर्देशित किया। जोन कार्यालय बालको के औचक निरीक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया।
इस दौरान मौके पर वॉर्ड 39 के पार्षद तरुण राठौर, वॉर्ड 42 पार्षद सत्येंद्र दुबे, पार्षद चेतन मैत्री, भाजपा बालकों मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, रेणु प्रसाद, राजा, जय राठौर, बालकों महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुनिजा, जिला भाजयुमो अनुराग, अभिजीत त्रिपाठी आर, नारायण सहित समस्त मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।