अपना आवाम
अपना आवाम

पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर में जनवरी-दिसंबर 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ


पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर में जनवरी-दिसंबर 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ



कोरबा (अपना आवाम न्यूज)

पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा सत्र जनवरी - दिसंबर 2026 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी वर्गों तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस सत्र में भी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा तथा प्रमाणपत्र स्तर के कई पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा अनुरोध किया गया है कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश नियमित शिक्षा से वंचित रह जाते हैं अथवा अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वे संपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पीएसएसओयू पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इच्छुक अभ्यर्थी निकटतम अध्ययन केंद्र पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र, पुराना आरटीओ कार्यालय (वर्तमान में एनसीसी बटालियन परिसर) के समीप में संपर्क कर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.नं.7067043721 से संपर्क किया जा सकता है।


और नया पुराने