अपना आवाम
अपना आवाम

साडा कन्या विद्यालय में एनएसएस ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न, 23 स्वयंसेविकाओं ने दी भागीदारी

 साडा कन्या विद्यालय में एनएसएस ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न, 23 स्वयंसेविकाओं ने दी भागीदारी



कोरबा (अपना आवाम न्यूज)

कोरबा जिले के साडा कन्या विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह परीक्षा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं की लिखित एवं मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं ली गईं।


परीक्षा में कुल 23 स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाह्य परीक्षक के स्वागत से हुई। इस अवसर पर मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर वर्षा सिंह तंवर बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर औपचारिक स्वागत किया।


परीक्षा के दौरान स्वयंसेविकाओं के अनुशासन, तैयारी और आत्मविश्वास की सराहना की गई। लिखित परीक्षा में एनएसएस के उद्देश्य, गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जबकि मौखिक परीक्षा में छात्राओं की समझ और व्यवहारिक ज्ञान का आकलन किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल प्रमाण पत्र प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय नेताम, राय सिंह, तपेश्वर राठौर, रामा, अनिल गिरी, कार्यक्रम सह प्रभारी रेणुका लदेर, शिक्षिका सविता राठौर एवं विनय साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


समापन अवसर पर सभी अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और एनएसएस गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

और नया पुराने