दिव्यांग खिलाड़ी देवराम पटेल ने राज्य स्तरीय पैरा ओलंपिक एथेलेटिक्स में प्रथम स्थान हासिल किया
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किया सम्मानित
बालोद (अपना आवाम न्यूज)
जिले के ग्राम पेरपार के दिव्यांग खिलाड़ी श्री देवराम पटेल ने राज्य स्तरीय पैरा ओलंपिक एथेलेटिक्स में आयोजित तीन खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दिव्यांग खिलाड़ी श्री देवराम पटेल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आगामी दिनों में होेने वाले खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा ओलंपिक एथलेटिक चैंपियनशिप 2025-26 में दिव्यांग खिलाड़ी श्री देवराम पटेल ने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया है।
उन्होंने अपनी शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए जैवलीन थ्रो (भाला फेंक), डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) एवं शॉट पुट (गोला फेंक) में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान कर बालोद जिले को गौरावान्वित किया है।
