अपना आवाम
अपना आवाम

भाकपा का राज्य स्तरीय जाँच दल पहुंचा बलरामपुर जिले के हंसपुर ग्राम।

 भाकपा का राज्य स्तरीय जाँच दल पहुंचा बलरामपुर जिले के हंसपुर ग्राम।



रायपुर/ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय जाँच दल दिनांक 18/02/2026 को बलरामपुर जिले के  हंसपुर ग्राम पहुंच बैठक आहूत की।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया की उनका गांव हंसपुर झारखंड बॉर्डर से सटा हुआ है तथा गांव में स्थित सरना नदी के किनारे घाट से अवैध रूप से बॉक्साइट धातु का उत्खनन कर राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से खनन माफियाओं द्वारा गुपचुप तरीके से झारखंड सप्लाई की जाती है, बॉक्साइट से भरे ओवरलोड ट्रक को नदी घाट से निकलने की बात को लेकर एसडीएम और अन्य  राजस्व अधिकारियों द्वारा गांव के बुजुर्ग रामनरेश राम, आकाश अगरिया, अजित उरांव के साथ रॉड व लाठी से बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई जिससे आदिवासी रामनरेश राम की मृत्यु हो गई एवं दो अन्य घायल हो गए जो इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती है। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा सरकार से ₹ एक करोड़ मुआवजा एवं मृतक के बारिशों को शासकीय नौकरी दिए जाने की मांग की है, साथ ही घायलों को 5- 5 लाख ₹ देने हेतु मांग रखी गई है। बैठक में जाँच दल द्वारा ग्रामीणों को हरसम्भव सहायता देने की बात कही गई साथ ही अन्याय के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया गया।



राज्यस्तरीय भाकपा जाँच दल में मुख्य रूप से अधिवक्ता लखन सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य, अनिल द्विवेदी राज्य परिषद सदस्य, डॉ. अशोक शिरोडे दर्शन सिंह जिला सचिव बलरामपुर, कॉमरेड मानसाय, शीतल खलको, रवि शर्मा राजेश्वर, अयूब खान, सजाक खान आदि साथीगण मौजूद थे।



और नया पुराने