(अपना आवाम न्यूज )
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मुख्यमंत्री #Vishnu_Deo_Sai द्वारा पेश यह बजट शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर केंद्रित है।
महापौर के रूप में मैं इस जनहितकारी एवं दूरदर्शी बजट का स्वागत करती हूं। यह बजट नगर निगमों को और अधिक सशक्त बनाते हुए स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं आधारभूत संरचना के विकास को नई गति देगा।
विश्वास है कि इस बजट से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हमारे नगर का भी समग्र विकास सुनिश्चित होगा और आम नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, वित्त मंत्री माननीय श्री ओपी चौधरी जी, केबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करती हूं।
जनकल्याण और विकास को समर्पित – छत्तीसगढ़ का प्रगतिशील बजट।
