महानदी काम्प्लेक्स में दुकानों के सामने लग रहे ठेलों से परेशान हो रहे व्यवसायी, ग्राहक एवं आम नागरिक, ग्राहकों को अंदर आने नहीं देते, रोड पर खड़ा करना पड़ता है वाहन, करते हैं बदतमीजी, फैला रहे गंदगी, आती है बदबू
कोरबा (अपना आवाम न्यूज)
*कई बार शिकायत करने के बावजूद नहीं हो रही कार्यवाहि*
*ठेले वाले ग्राहकों एवं दुकानदारों से करते हैं बदतमीजी, कहते है कि किसमें हिम्मत है जो हमे हटा सके हम एक इंच भीनहीं सरकने वाले।*
*अगर उनके निर्धारित जगह पर खड़ा किया वाहन तो वाहन को पहुंचाते हैं नुकसान, कर देते हैं स्क्रैच*
*निगम ने जब उनके लिये चौपाटी में जगह बनाई है तो वहां क्यों नहीं लगवाते ठेले- व्यवसायी*
*निगम एक दिन कार्यवाहि कर करता हैं खानापूर्ति, बाद मे क्या सेटिंग होती है की फिर दादागिरी से लगते है ठेले-व्यवसायी*
*सफाई में अपना रैंक सुधारने की होती है बात, बस अमल नहीं होता ठेले वाले रोड पर और दुकान के सामने फैलाते है गंदगी, आती है बदबू निगम प्रशासन देखकर मौन तो है ही बल्कि शिकायतों के बावजूद नहीं करता कार्यवाही- व्यवसायी*
महानदी काम्प्लेक्स में दुकानों के सामने लम्बे समय से ठेले वाले दुकान दुकान लगा रहे है जिससे व्यवसायी गण, ग्राहक एवं आम जन भी लम्बे समय से परेशानी का सामना कर रहे है। जिसकी लिखित शिकायत निगम प्रशासन को, पुलिस प्रशासन को एवं जन प्रतिनिधि को कई बार कर चुके है पर जितनी बार शिकायत होती है एक दिन खानापूर्ति कर उन्हें हटाया जाता है फिर अगले दिन से वो सभी और हौसले एवं दादागिरी के साथ ठेले लगाते हैं और कोई व्यवसायी उन्हें कुछ कहता है तो उनका ज़वाब होता है की हम निगम से परमिशन ले लिये हैं।किसी की हिम्मत नहीं की हमे हटा सके।

