अपना आवाम
अपना आवाम

जिला स्तरीय भाजपा मीडिया प्रभारी की नियुक्ति

 जिला स्तरीय भाजपा मीडिया प्रभारी की नियुक्ति 


*श्रीमति कौशिक अध्यक्ष और श्रीमति पुष्पा मीडिया सह प्रभारी बनाई गई, दी जा रही हैं बधाईयां ।* 



 जांजगीर-चांपा (अपना आवाम न्यूज)

  जांजगीर-चांपा की सक्रिय महिला श्रीमति प्रेमलता कौशिक और  कंचन की नगरी चांपा की पार्षद श्रीमति पुष्पा-अनिश सिंह को महिला मोर्चा की जिला जांजगीर-चांपा में सोशल मीडिया प्रभारी और सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर महिलाओं में उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा हैं।


*दोनों नगरों में महिलाओं में खास उत्साह*


जिला जांजगीर-चांपा के दो पाटो में बसा हुआ जांजगीर और चांपा के दोनों नगरों की  महिलाओं को संतुष्ट करने के लिए दोनों की एक प्रकार से वरीयता दिये जाने पर जिले में भाजपा महिला मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी । कुल-मिलाकर सोशल मीडिया के माध्यम से //इन दोनों महिलाओं के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रचारित कर पाएंगी और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


 *दोनों की नियुक्तियों के लिए बधाई*


प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी ने कहा कि इन दोनों महिलाओं की नियुक्ति से महिला मोर्चा को एक तरह से नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी । प्रेमलता दीदी और पुष्पा सिंह बहन को बधाई देते हुए श्रीमति शशिप्रभा सोनी पूर्व पार्षद ने कहा कि दोनों बहनों के प्रयासों से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जा सकेगा। फिलहाल हमारी दोनों बहनों को नई ज़िम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं ।



*जिला स्तर में भाजपा मीडिया प्रभारी की कार्यप्रणाली*


शशिभूषण सोनी ने बताया कि भाजपा जिला स्तर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रचारित करना । इनमें मीडिया के साथ-साथ समन्वय स्थापित करना और पार्टी की गतिविधियों कीमत जानकारी देना। सोशल मीडिया के माध्यम से हम पार्टी की गतिविधियों को प्रचारित करना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाना।पार्टी के स्थानीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समन्वय स्थापित करना और उनकी गतिविधियों को निरंतर प्रचारित करना ।

और नया पुराने