2 अप्रैल को लैलूंगा, 4 को घरघोड़ा और 9 को खरसिया में होगा जनसमस्या निवारण शिविर
दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक तहसील मुख्यालयों में होंगे शिविर“प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार” अभियान के तहत आयोजन
रायगढ़
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 अप्रैल को लैलूंगा, 04 अप्रैल को घरघोड़ा एवं 09 अप्रैल को खरसिया में शिविर आयोजित होंगे। सभी शिविर संबंधित तहसील मुख्यालय प्रांगण में दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
पूर्व निर्धारित तिथियों में आवश्यक संशोधन करते हुए यह नया कार्यक्रम जारी किया गया है। शिविरों में आम नागरिक अपनी मांग, शिकायत, आवेदन एवं अन्य प्रकरण सीधे जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रत्येक शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, ताकि अधिकतम प्रकरणों का निराकरण स्थल पर ही किया जा सके।
