अपना आवाम
अपना आवाम

छत्तीसगढ़ में अफीम की हो रही खेती के पर्दाफाश ने खोला पोल - सीपीआई



छत्तीसगढ़ में अफीम की हो रही खेती के पर्दाफाश ने खोला पोल - सीपीआई



कोरबा (अपना आवाम न्यूज)

छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग के बाद बलरामपुर-रामानुजगंज में अफीम की खेती किए जा रहे होने को केवल अफीम की खेती का पर्दाफाश नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा राज्य में दी जा रही तथाकथित सुशासन व्यवस्था का पर्दाफाश बताते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) छत्तीसगढ़ राज्य परिषद सदस्य पवन कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर रामानुजगंज क्षेत्र में अफीम की खेती किए जा रहे होने के लगातार खुलासों ने न केवल भाजपा सरकार की नाकामी और खुफिया एजेंसियों की विफलता को, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार की भयावहता को उजागर करने के लिए काफी है। लगातार बढ़ते नशीले पदार्थों के कारोबार से युवा पीढ़ी व समाज का विनाश हो रहा है, लेकिन भाजपा की विष्णु देव साय सरकार इसे रोकने में पूर्णतः असफल साबित हो रही है। यह बेहद चिंताजनक है कि राज्य की खुफिया एजेंसियां इस खतरे को भांपने और रोकने में पूरी तरह नाकाम रही हैं। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा के कुछ नेताओं के संरक्षण में अफीम की खेती को बढ़ावा मिला है, जो न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि राज्य की सुरक्षा व नैतिकता पर सीधा प्रहार है। भाकपा इसकी कड़ी निंदा करते हुए मांग करती है कि प्रभावित क्षेत्रों में अफीम की खेती के पीछे के सारे षड्यंत्रों, यानि अफीम की खेती करने, कराने और सह देने में सामिल सभी लोगों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच हो। जांच ऐसी हो कि अफीम की खेती करने-कराने में चाहे भाजपा नेताओं की संलिप्तता हो या अन्य की, गहन जांच पड़ताल में सभी संलिप्त लोगों की कड़ाई से जांच हो। साथ ही असफल खुफिया तंत्र के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई हो। राज्य व्यापी नशा मुक्ति अभियान चलाए जाएं, जिसमें ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। नशा तस्करों एवं उनके संरक्षकों को तत्काल गिरफ्तार करके कानून में दिए प्रावधानों के तहत कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। ताकि नशे की खेती करने के पहले लोग सौ बार सोचें। भाकपा राज्य के मेहनतकश लोगों, किसानों, युवाओं एवं आदिवासी समुदाय के लोगों से अपील करती है कि इस मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें। नशे का कारोबार रोकना हमारा संकल्प है और हम इस लड़ाई में अग्रणी रहेंगे।


और नया पुराने