अपना आवाम
अपना आवाम

वर्ड पावर चैंपियनशिप विजेता रोशन निषाद, पालक और कोच ने कलेक्टर से की भेंट

 वर्ड पावर चैंपियनशिप विजेता रोशन निषाद, पालक और कोच ने कलेक्टर से की भेंट


वर्ड पावर चैंपियनशिप पर शासकीय प्राथमिक खिचरी ने एक बार फिर किया कब्जा



सारंगढ़ बिलाईगढ़ (अपना आवाम न्यूज)

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपने कार्यालय में वर्ड पावर चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2026 विजेता रोशन निषाद, शिक्षिका एवं कोच सुनीता यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोशन निषाद की माता उत्तरा निषाद और पिता हीरालाल निषाद भी उपस्थित रहे। जिले के समग्र शिक्षा के सरकारी प्राथमिक स्कूल खिचरी का छात्र 530 बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए वर्ड पावर चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2026 का विजेता चुना गया। मात्र 9 साल का रोशन निषाद तीस बत्तीस अक्षर के अंग्रेजी शब्दों को निडरता के साथ फर्राटे से पढ़ लेता है। वह विगत वर्ष भीविजेता 2 रहा। इनकी शिक्षिका एवं कोच सुनीता यादव बच्चों को अंग्रेजी में दक्ष करने एक्स्ट्रा क्लास लेकर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करती है। विजेता छात्र रोशन निषाद ने जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ का नाम रोशन किया है। समग्र शिक्षा खिचरी वर्ड पावर चैंपियनशिप का गढ़ माना जाता है। प्रत्येक वर्ष यहां के बच्चे विजेता और उपविजेता का ट्राफी अपने नाम करते हैं।

और नया पुराने