सफलता के लिए अनुशासन के साथ निरंतर प्रयास जरूरी
(अपना आवाम न्यूज)
सफलता प्राप्ति के लिए अनुशासन के साथ निरंतर प्रयास व साधना आवश्यक है जो व्यक्ति के व्यवहार को परिष्कृत कर उसे एक बेहतर नागरिक व व्यक्तित्व के रूप में परिवर्तित करता है, जिससे एक सुगठित व सशक्त समाज के निर्माण में मदद मिलती है।
उक्त उद्गार कमला नेहरू महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के बी प्रमाण पत्र परीक्षा में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर द्वारा व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में बाह्य परीक्षक के रूप में राजू सिंह कंवर कार्यक्रम अधिकारी स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा उपस्थित थे उन्होंने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी का मार्गदर्शन भी स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में रासेयो छात्र कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय छात्रा कार्यक्रम सुश्री प्रीति महंत वरिष्ठ स्वयंसेवक सरिता चौहान, मोनिका कंवर आदि की सराहनीय भूमिका रही।
लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में सुखनंदन सोनकर, कुलरंजन दास महंत, नेहा तिवारी, सुनालिया महंत के अलावा 20 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
