अपना आवाम
अपना आवाम

जांजगीर-चांपा जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम , महिला थाना का हुआ विधिवत उद्घाटन !



 जांजगीर-चांपा जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम , महिला थाना का हुआ विधिवत उद्घाटन !



 जांजगीर-चांपा (अपना आवाम न्यूज) 

जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्ट्रेट के आस-पास पहली महिला थाना का विधि-विधान के साथ दिनांक 31 मार्च,2026 को हुआ । इस अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिदेशक श्रीयुत रामगोपाल गर्ग ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन !  

उद्घाटन समारोह में जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, कलेक्टर जांजगीर-चांपा जन्मेजय महोबे, सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी, श्रीमति प्रेमलता कौशिक, नपाध्यक्ष रेखा गढेवाल, बेटी-बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ की सह-संयोजिका तथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमति संगीता पाण्डेय बहनजी, श्रीमति तान्या - रवि अनुरागी, श्रीमति संतोषी सिंह , संतोषी दुबे सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।


पहली महिला थाने में सिलमानी टोप्पो को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां।



जांजगीर-चांपा जिला स्तर पहली महिला थाने की प्रभारी की जिम्मेदारी सिलमानी टोप्पो को दी गई हैं साथ ही साथ 21 पदों पर पुलिस कर्मियों की थाना में पद-स्थापना दी गई हैं । इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र की 11 महिला काउंसलर को आई डी वितरण किया गया । महिला कमांडो दीदियों एवं जिला की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और उनकी शिकायतों का त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान का रास्ता निकालना हैं। इसी तरह सायबर जागरुकता अभियान कार्यक्रम को भी माननीय पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संबोधित किया गया और इस दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।


सिलमानी टोप्पो के कुशल नेतृत्व और प्रबंधन में जांजगीर-चांपा जिले की महिलाएं होगी लाभान्वित - सोनी ।



प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी ने बताया कि अनुभवी सिलमानी टोप्पो के नेतृत्व और प्रबंधन में जांजगीर-चांपा की महिलाओं को मिलेगा तथा समय-समय पर न्याय और सुरक्षा का आश्वासन भी मिलेगा । अपना आवाम पोर्टल के प्रबंध संपादक कमळ दीवान तथा संपादकीय लेखक शशिभूषण सोनी की ओर से थाना प्रभारी सिलमानी टोप्पो को बहुत-बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं ।


 सायबर थाना का निरीक्षण एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम


सायबर थाना जांजगीर का निरीक्षण आईजी द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों तथा सायबर अपराधों की जांच प्रक्रिया का गहनता से अवलोकन किया ।


आईजी ने दर्ज प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, विश्लेषण एवं सुरक्षित रख-रखाव की प्रक्रिया को और अधिक  सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए । अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए आईजी ने सायबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर तकनीकी दक्षता बढ़ाने, नवीनतम सॉफ्टवेयर एवं टूल्स का प्रभावी उपयोग करने तथा टीमवर्क को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई । साथ ही , आम नागरिकों को सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके ।


 सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम पर जोर


आई जी ने साइबर थाना जांजगीर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपस्थित नागरिकों को साइबर जागरूकता, साइबर धोखाधड़ी से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि कीप तुरंत सूचना पुलिस को दें ।


 जिला जांजगीर-चांपा के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया ।


आई जी बिलासपुर रेंज ने जिले के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आईजी ने नागरिकों द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक सेवाओं और योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि ऐसे नागरिक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सेवाएँ युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं । सम्मानित नागरिकों ने अपने अनुभव साझा किए और समाज में सुधार एवं सहयोग की दिशा में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया, आईजी ने इस अवसर पर कहा कि समाज के हर वर्ग का सहयोग और सक्रिय भागीदारी पुलिस एवं प्रशासनिक कार्यों को भी प्रभावी बनाने में सहायक होती हैं । कार्यक्रम के अंत में सम्मानित नागरिकों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके योगदान को मान्यता और प्रोत्साहन मिला ।


समारोह में शामिल अभ्यागत



 इस गरिमामय अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ( IPS ), सक्ति जिला एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर , आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जांजगीर उदयन बेहार, डीएसपी मुख्यालय श्री विजय कुमार पैकरा, एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिता बाली खापर्डे, डीपीएस अजाक सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य, नागरिकगण उपस्थित रहे ।

और नया पुराने