एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न।
पूर्व में लिए गए निर्णय अनुसार एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन (एटक) का 52 वां वार्षिक सम्मेलन मुस्ताक भवन एटक कार्यालय बालकों में दिनांक 22/3/2026 को संपन्न हुआ
(अपना आवाम न्यूज)
सर्वप्रथम राज्य एटक के सचिव कामरेड एम एल रजक जी के द्वारा झंडा तोलन किया गया तत्पश्चात इंकलाब जिंदाबाद, मजदूर एकता जिंदाबाद, दुनिया के मजदूर एक हो,एटक यूनियन जिंदाबाद जैसे गगन भेदी नारे लगाए गये उसके पश्चात अध्यक्ष मंडली के नाम की घोषणा हुई अध्यक्ष मंडली में कामरेड एसके सिंह , धर्मेंद्र तिवारी ,कामरेड एच एन सिंह कामरेड एम एल रजक शामिल हुए।
अध्यक्ष मंडली का स्वागत पुष्प गुच्छो से किया गया ,अध्यक्ष मंडली ने सम्मेलन के कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए यूनियन के महासचिव सुनील सिंह के द्वारा प्रतिवेदन कार्यकारिणी के समक्ष रखा इस प्रतिवेदन में वर्ष 2025 में मजदूर हित में किए गए कार्य यूनियन को मजबूत करने के लिए अपनी बात रखी और आने वाले समय में कुछ मांगों को लेकर आंदोलन में जाने का प्रस्ताव रखा ।
इस पर सभी लोगों ने इस प्रतिवेदन पर सहमति दिए और सभी ने प्रतिवेदन पर अपना विचार रखते हुए और मजदूरों के शोषण के खिलाफ वेतन, सामाजिक सुरक्षा को लेकर सभी ने एकता के साथ संघर्ष करने की बात कही और यह भी कहा कि आज बालको कारखाना में ठेका कर्मचारियों को जो कुछ भी मिल रहा है वह सब एटक की देन है और सर्वसम्मति से सम्मेलन के अंत में पदाधिकारीयों का चयन हुआ।
जिसमें बालको एटक के महासचिव के पद के लिए पुनः सुनील सिंह को चुना गया अध्यक्ष के लिए हरिनाथ सिंह,
कार्यकारी अध्यक्ष के लिए एस के सिंह ,
उपाध्यक्ष एम एल रजक , धर्मेंद्र तिवारी ,पी.के. वर्मा , संतोषी बरेठ ,
सहायक महासचिव धर्मेंद्र सिंह ,नरसिम्हा राव ,
सचिव :-अभिषेक मिश्रा मनीष नाग ,अविनाश सिंह, रामायण यादव ,
संगठन मंत्री:- अनूप सिंह ,
कोषाध्यक्ष:- ताराचंद कश्यप ,
आमंत्रित सदस्य :-आलेख मल्लिक, विजयलक्ष्मी चौहान , फुलेंद्र पासवान ,मुकेश कुमार ,के श्रीनिवास, ओम प्रकाश देवांगन यह सभी पदाधिकारी में चुने गए हैं।
अंत में का. धर्मेंद्र तिवारी ने प्रतिवेदन पर अपनी बात रखते हुये धन्यवाद कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किये इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।



