सिंधु युवा सेवा समिति रामसागरपारा कोरबा के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने राजकुमार ज्ञानचंदानी
* बधाइयों की उठी लहर
कोरबा (अपना आवाम न्यूज)
कोरबा अंचल रामसागरपारा कोरबा के समस्त सदस्यों की 08 मार्च दिन सोमवार को रात्रि 9 बजे बैठक रखी गई थी। उक्त बैठक बैठक में पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक चावलानी एवं संरक्षक परसराम रामानी का सिंधु युवा सेवा समिति रामसागरपारा द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। बैठक किस उद्देश्य से रखी गई है कि जानकारी से अवगत किया गया।
बैठक का उद्देश्य वर्ष 2025/26 की कार्यकारणी का समय पूरा होने और वर्ष 2026/27 की कार्यकारणी के लिए अध्यक्ष का चयन करना था। रामसागरपारा कोरबा के राजकुमार ज्ञानचंदानी को पुष्पहार से स्वागत कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समाज के महापर्व झूलेलाल जयंती को बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
