कोरबा (अपना आवाम न्यूज)
संयुक्त राष्ट्र ट्रेड यूनियनो के आह्वान पर बालको परसाभाटा में संयुक्त यूनियन के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए 4 श्रम कोड बिल के खिलाफ में काला दिवस मनाया गया, क्योंकि 1 अप्रैल 2026 को मजदूरो का शोषण करने के लिए श्रम कानून लागू कर दिया गया है इस परिपेक्क्ष पर परसा भाटा आजाद चौक बालको में संयुक्त यूनियन के द्वारा मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, 4श्रम कोड विल रद्द करने और मजदूरों के पक्ष में कानून बनाने के लिए कहा गया और साथ ही नारे भी लगाया गया, कार्यक्रम में सीटू के अध्यक्ष सुखोंदु घोष, (एटक) महासचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, सीटू के महासचिव अमित गुप्ता, नागराज, नितेष, सुरेश साहू, एसएमएस के महासचिव संतोष प्रजापति, इंटक , नाम्स, सभी यूनियनों ने केंद्र सरकार के द्वारा लागू 44 श्रम कानून को चार श्रम कोड में बदल दिया गया है इसके विरोध में सभी यूनियनों ने यही कहा की, 4 श्रम कोड बिल मजदूरों के लिए नुकसान है मजदूरों के सारे हक अधिकार छीन लिए गए यूनियन बनाने में कठिनाई होगा ,फिक्स टार्म एम्पलाईमेंट लागू कर दिया गया है अन्य बहुत ऐसे सारे नुकसान है जिसको मंच से आने वाले समय में जब 4 श्रम कानून को लेकर बड़ा आंदोलन होगा तो परसाभाटा में आम सभा कर लोगों को जागरूक कर 4 लेबर कोड मजदूरों के लिए कितना नुक्सान इसकी जानकारी दी जाएगा और कहा की एक जूटता होकर इस श्रम कानून के खिलाफ लड़ने की जरुरत है।
