अपना आवाम
अपना आवाम

दर्री जमनीपाली ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी के बाद बालको कांग्रेस अध्‍यक्ष ए डी जोशी ने बालको ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित ।

 


बालको - दर्री जमनीपाली ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी के बाद बालको कांग्रेस अध्‍यक्ष ए डी जोशी ने बालको ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित किया है । जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद श्रीमती ज्‍योत्‍सना चरण दास महंत से मार्गदर्शन प्राप्‍त कर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु से अनुमोदन कराने के बाद, बालको ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया है । 


कार्यकारिणी में विजय जायसवाल को कोषाध्‍यक्ष बनाया गया है, वहीं उपाध्‍यक्ष पद पर आर के नामदेव, जगन्‍नाथ थवाईत, रेशम दास मानिकपुरी, चंद्रमणी  यादव, पूर्व पार्षद गंगाराम भाराद्वाज एवं श्रीकांत मांझी को शामिल किया गया है । महामंत्री के पद पर राजीव शर्मा, मनाेज अनंत, मुख्‍तार अली, मिथलेश चंद्रा, सायदा खान, नितिन चंदेल, प्रमोद डिगस्‍कर एवं रूपम नामदेव को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।              सचिव पद पर मोहित दास महंत, क्रांति बरेठ, शशि पटेल, अनिल सिंह, दाताराम आदित्‍य,                कल्‍लु मोहब्‍बत, रोहित नामदेव, परितोष सिंह, धनेश्‍वरी चौहान एवं सुभदा गौंड को स्‍थान दिया गया है । ब्‍लॉक कमेटी के कार्यकारिणी में वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता व्‍यास नारायण कंवर, शैलेष चौहान, काजल चौहान, सुधा गुप्‍ता, प्रेरणा कैवर्त एवं सुशीला साहु को शामिल कर महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी दी गई है। 


ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष ए डी जोशी  ने बताया कि बालको ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्‍मेदारी दी गई है, जिससे आने वाले समय में इनके प्रयास से संगठन को जमीनी स्‍तर पर मजबूती मिलेगी । 


शहर जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बालको ब्‍लॉक कांग्रेस के नई टीम के पदाधिकारियो को कांग्रेस के मुलभूत उद्देश्‍यों तथा वर्तमान परिवेश में पार्टी हित की भावनाओं के अनुरूप संगठन को सशक्‍त बनाने के लिए कार्य करने को कहा है । सांसद ज्‍योत्‍सना महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सबके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है । 



और नया पुराने