अपना आवाम
अपना आवाम

छत्तीसगढ़ के जननेता, छत्तीसगढ़ की अस्मिता के दैदीप्यमान नक्षत्र महंत बिसाहूदास के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता

 


कोरबा (अपना आवाम न्यूज)

छत्तीसगढ़ के जननेता, छत्तीसगढ़ की अस्मिता के दैदीप्यमान नक्षत्र महंत बिसाहूदास के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उक्त कथन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ओपन थियेटर घंटाघर के पास स्थित स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में आयोजित की 102वीं जयंती के अवसर पर विचार रखते हुए व्यक्त किया।

 उन्होंने कहा कि बिसाहू दास महंत जनप्रिय राजनेता थे चार बार मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वे कबीर पंथी होने के साथ-साथ गांधीवादी विचारक थें। सादा जीवन उच्च विचार की गरिमा को हर हमेशा जीवन की उच्चतम मूल्य मानते थे। सरलता, सहजता एवं मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे।



पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्व. बिसाहूदास महंत जी को याद करते हुए कहा बिसाहु दास जी अपनी ओजस्वी शैली और कुछ कर दिखाने के जज्बे के कारण वे संसदीय जगत के पुरोधा माने जाते थे। पृथक छत्तीसगढ़ की कल्पना, छत्तीसगढ़ी भाषा की कल्पना, हंसती खिलखिलाती संस्कृति का सपना देखा था स्व. बिसाहूदास महंत ने। उन्होने आगे कहा कि आज बिसाहूदास महंत जी हमारे बीच नही है लेकिन हम सबको उनके त्यागमय जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। वे राजनीति को सेवा कार्य मानते थे। विद्यार्थी जीवन से ही स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति उनका लगाव था। आज जरूरत है महंत जी के लोक आदर्शों से प्रेरणा ग्रहण करने की।



पूर्व विधायक पुरूषोत्‍तम कंवर ने बिसाहूदास महंत जी की 102वीं जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी की स्मृतियों को सहेजना और उनके मानवीय संवेदना के पक्ष को अजागर करना आवश्यक है क्योकि वे जनसेवक और छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादूर थे।



पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने अपने विचार मे बताया स्व. बिसाहूदास महंत जी के विचार, सिद्धांत एवं अनुशासन आज भी सामुदायिक कल्याण के परिपेक्ष्य में सर्वथा प्रासंगिक है। 

कटघोरा नगर पालिका के अध्‍यक्ष राज जायसवाल ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का उपयोग मानव सेवा के लिए विशेष कर पीड़ितो के लिए किया। वे जितने धीर और गंभीर थे उतने ही विनोद प्रिय थे।



कार्यक्रम के शुरूवात में उपस्थितजनों ने स्व. बिसाहूदास महंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।    

        इस अवसर पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान, पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर,पूर्व एल्डरमैन सनंद दास दीवान ,नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थु लाल यादव, सुरेन्‍द्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, ब्‍लाॅक अध्‍यक्षों एवं सभी मंडल अध्‍यक्षों सहित कांग्रेस नेताओं ने स्‍व.बिसाहु दास महंत के प्रतिमा पर पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । 




और नया पुराने