कोरबा
मोहसिना किदवई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व महापौर श्रीमती रेणु जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मोहसिना किदवई जी का 8 अप्रैल को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया । उनका जाना राजनीति के साथ - साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है । मुझे उनका भरपूर स्नेह मिला ।श्रीमती रेणु अग्रवाल ने बताया कि जब मैं महापौर थी, तब उनका कोरबा आगमन हुआ था, उस समय मुझे उनका स्वागत करने और मुलाकात का मौका मिला । उनकी सादगी और शालीनता ने मुझे बेहद प्रभावित किया । मैं ईश्वर से उनके मृत आत्मा को स्वर्ग में स्थान देने प्रार्थना करती हूँ ।
