हाई स्कूल तानाखार में विकास खंड स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाया गया।
कोरबा (अपना आवाम न्यूज )
विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय के आर दयाल सर, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदया प्रीति खैरवार मैडम विकास खंड श्रोत सुनील खैरवार सर के कुशल मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए
विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक के माध्यम एवं संकुल केंद्र तानाखार के सी ए सी नवीन खोब्रागड़े सर एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से हाई स्कूल तानाखार में विकास खंड स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय विधायक महोदय तुलेश्वर सिंह मरकाम,शिक्षा समिति के अध्यक्ष महोदय प्रकाश चंद जाखड़ अनुविभागीय दण्डा अधिकारी एम के बंजारे सर विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्य तानाखार पंचायत
के सरपंच महोदय उपसरपंच महोदय पंच गण अतिथि गण एवं सम्माननीय पालक गण की गरिमा मयी उपस्थिति में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर एवं पुस्तक ड्रेस वितरण किया गया।
संचालन कर्ता ओम प्रकाश तेलाशी सी ए सी का सहयोग प्राप्त हुआ इस तरह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ*




