ठेकवाड़ीह से बोहरडीह मार्ग निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
बालोद (अपना आवाम न्यूज)
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता वर्ष 2024-25 लोक निर्माण विभाग के बजट मद में शामिल बालोद जिले के ठेकवाडीह से बोहरडीह मार्ग लंबाई 1.30 किमी पुल-पुलिया सहित का निर्माण कार्य वर्तमान में निविदा स्तर पर है। उन्होंने बताया कि प्रथम आमंत्रण से तृतीय आमंत्रण तक कोई अनुबंधक भाग नहीं लिये जाने के कारण चैथा निविदा आमंत्रण के कार्यवाही की गई है, जिसमें सिंगल निविदा प्राप्त होने के कारण तकनीकी मूल्यांकन प्रक्रियाधीन है। शीघ्र ही उच्च कार्यालय द्वारा निविदा की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात अनुबंध कर कार्यादेश जारी किया जाएगा।
