अपना आवाम
अपना आवाम

मुड़ापार स्थित एटक कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद कोरबा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

श्रद्धांजलि सभा संपन्न: कॉमरेड राकेश शर्मा को किया नमन



कोरबा (अपना आवाम न्यूज)

मुड़ापार स्थित एटक कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद कोरबा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। 


बैठक के पश्चात सीपीआई एवं एटक के सशक्त स्तंभ, मजदूरों-जनता के प्रिय नेता *स्वर्गीय कॉमरेड राकेश शर्मा जी* की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि कॉमरेड शर्मा का निधन 5 मई 2026 को बिलासपुर अपोलो अस्पताल में हुआ था। वे अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती नीलम शर्मा, पुत्र गगन शर्मा एवं पुत्री शालू शर्मा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।



शोकसभा को संबोधित करते हुए *कॉमरेड श्याम बिहारी बना* ने कहा, _"कॉमरेड राकेश शर्मा वर्ष 1993 में पंजाब से कोरबा आए। वे पहले से ही पार्टी के समर्पित सदस्य थे। वर्ष 1994 में एसईसीएल कुसमुंडा खदान में शॉवेल ऑपरेटर के पद पर नियुक्त हुए। जिस शॉवेल मशीन का वे संचालन करते थे, उससे उन्होंने रिकॉर्ड उत्पादन कर एक कर्मवीर की मिसाल कायम की। वैचारिक रूप से अत्यंत परिपक्व, पार्टी के प्रति पूर्णतः वफादार और कर्मठ साथी थे।"_


*कॉमरेड एन. के. दास* ने अपने उद्गार में कहा, _"कॉमरेड शर्मा सदैव पार्टी की तन-मन-धन से सहायता करते थे। वे प्रतिवर्ष अतिरिक्त पार्टी फंड भी प्रदान करते थे। अपनी सूझबूझ और समर्पण से उन्होंने एटक यूनियन एवं पार्टी संगठन को निरंतर गति दी। उनका असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।"_


सभा के अंत में सभी साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।  

*"कॉमरेड राकेश शर्मा अमर रहे!"*  

*"कॉमरेड राकेश शर्मा को लाल सलाम!"* के नारों के साथ उन्हें अंतिम नमन किया गया।


कॉमरेड राकेश शर्मा जी का संघर्ष, त्याग और समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।



और नया पुराने