अपना आवाम
अपना आवाम

बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में एटक का आंदोलन।



बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में एटक का आंदोलन।



कोरबा (अपना आवाम न्यूज)

एटक (AITUC) से संबद्ध एल्युमिनियम एम्पलाईज यूनियन के पदाधिकारीयो की बैठक कामरेड हरिनाथ सिंह की अध्यक्षता में बालको एटक कार्यालय में हुई, इस बैठक में बालको प्रबंधन की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में , श्रमिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर  एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

यह धरना प्रदर्शन दिनांक:- 08/07/2026 को , स्थान :- परसाभाटा (आजाद चौक) बालको में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थायी एवं ठेका श्रमिक, युवा बेरोजगार भाग लेंगे।

यूनियन का कहना है कि बार-बार मांगपत्र एवं चर्चा के बावजूद श्रमिकों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया है। यूनियन की प्रमुख मांगें निम्नानुसार हैं—



1) ठेका कर्मचारियों को नियमित करो।

2) श्रमिकों को कारखाने में अपनी उपस्थिति के लिए चार बार पंच करना पड़ता है जो की नियम के विरुद्ध है दो बार पंच करवाया जाये।

3) ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन दिया जाये।

4) लंबित देयकों एवं अन्य श्रमिक हितों से जुड़े मामलों का शीघ्र निराकरण।

5) श्रमिक विरोधी निर्णयों को वापस लिया जाए।

6) श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार एवं नियमित संवाद सुनिश्चित किया जाए।

7) जो ठेका श्रमिकों को वर्ष अप्रैल 2022 से एलटीएस में शामिल किया गया है उन्हें श्रेणी नहीं दिया गया है अभिलंब श्रेणी दिया जाए।

8) बालकों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को भी प्रोडक्शन इंसेंटिव दिया जाए।

9) स्थानीय बेरोजगारों  (महिला पुरुषों) को रोजगार दिया जाये।

10) ठेका श्रमिकों के वेतन में काफी वेतन विसंगतियां है इसे दूर किया जाए। 

11) नॉन एलटीएस के कर्मचारीयों को कैंटीन अलाउंस दिया जाए।

12) ड्यूटी टाइम में प्लांट के बाहर परसा भाटा गेट पर भारी वाहनों का आना जाना लगे रहता है आधा घंटा नो एंट्री लगाया जाए।

यूनियन ने कहा है कि यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा।

यूनियन ने सभी श्रमिकों,से धरना प्रदर्शन शामिल होने की अपील की है।

                         

और नया पुराने