अपना आवाम
अपना आवाम

केंद्रीय बजट - 2026-27 पर जांजगीर-चांपा में विशेष संवाद कार्यक्रम

 केंद्रीय बजट - 2026-27 पर जांजगीर-चांपा में विशेष संवाद कार्यक्रम 


*केंद्रीय बजट में नारी शक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार और आत्म-निर्भरता के क्षेत्र में नये अवसर प्रदान कर रहा हैं - श्रीमति संतोषी सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा*



 जांजगीर-चांपा (अपना आवाम न्यूज)

 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा द्वारा श्रीमति संतोषी सिह के नेतृत्व केंद्रीय बजट संवाद- 2026-27 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति विभा अवस्थी ,श्रीमति कमलेश जांगड़े सासंद जांजगीर लोकसभा तथा अंबेश जांगडे जिलाध्यक्ष भाजपा जिला जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में बजट पर एक-दिवसीय व्यापक चर्चा की गई । यह 

संवाद कार्यक्रम जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत पामगढ़ तहसील के ग्राम हीरागढ़ टूरी के चौपाल स्थान पर आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिले की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे । संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंजीनियर श्रीमति सत्यलता मिरी ने केंद्रीय बजट में सरकार की योजनाओं और अर्थव्यवस्था में बजट के महत्वपूर्ण घोषणाओं को चिह्नित करते हुए जीरामजी, लखपति योजना,स्व सहायता समूह के माध्यम से छोटे उद्योग को बढ़ावा देने का बजट निरुपित किया ।



 इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ महिलाएं भी बड़ी उत्सुकता के साथ बजट पर प्रतिक्रिया सुनने के लिए शामिल हुई । इस अवसर पर उन्होंने देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026 -2027 की सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी बताया ।


*आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिला नेत्रियों के विचार-* 



मुख्य अतिथि इंजीनियर श्रीमति सत्यलता मिरी ,अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा ने केंद्रीय बजट पर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और अर्थव्यवस्था में बजट के महत्वपूर्ण घोषणाओं को चिह्नित करते हुए कहा कि यह केंद्रीय बजट सभी वर्गों के लिए उपयोगी हैं और यह बजट विकसित भारत के संकल्प के साथ लखपति दीदी,स्व सहायता समूह के माध्यम से सरकार ने अपने बजट में राशि आबंटित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं ।


रामा हास्पीटल की संचालिका तथा उर्जावान भाजपा नेत्री डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति ने कहा कि यह बजट महिलाओं के नेतृत्व क्षमता को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ओर सफल और लाभदायक बजट बताया । उन्होंने कहा केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य और मधुमेह संबंधी दवाईयों के दाम कम करके आम जनता को राहत प्रदान की हैं । उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी ।



श्रीमति अर्चना देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत के निर्माण में अमृत काल का बजट कहा । देश और समाज को सही दिशा में ले जाने वाला ही हैं यह बजट ।


श्रीमति संगीता पाण्डेय , प्रदेश कार्य समिति सदस्या भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ ने महिलाओं में होने वाली घरेलू हिंसा और बच्चों पर होने वाले यौन उत्पीडन पर प्रतिक्रिया दी और सजगता के माध्यम से उजागर किया । अपने उद्बोधन में केंद्रीय बजट में महिला उद्यमिता, स्वावलंबन और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने वाला बजट निरुपित किया ।


*यह बजट समाज को एक नई दिशा देने वाला हैं - प्रियंका सिंह* 


श्रीमति प्रियंका सिंह सभापति जिला पंचायत,  जांजगीर-चांपा ने कहा कि केंद्रीय बजट महिलाओं को दिशा देने वाला हैं । इस बजट के जरिए महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए सरकार ने जागरूकता फैलाई हैं ।


*प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास और सी-मार्ट खोलने का प्रावधान* 


अंत में समारोह की अध्यक्षता करती हुई श्रीमति संतोषी सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा ने केंद्रीय बजट -2026 को महिलाओं के सशक्तिकरण करण के लिए एक नया आयाम के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस बजट में प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास की सुविधा और सी-मार्ट खोलने का प्रावधान हैं जिससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली हमारी बहनें अपने हस्त निर्मित समानों जैसे आचार , पापड़, खिलौने और कढ़ाई बुनाई तथा रंग-बिरंगे पर्दे सी मार्ट खोलकर बेच सकती हैं । उन्होंने एक उद्यमी सोच और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का बजट को उचित माध्यम बताया । उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में नारी शक्ति को शिक्षा , स्वास्थ्य , रोजगार, सुरक्षा और आत्म-निर्भरता के हर क्षेत्र में नये अवसर प्रदान कर रहा हैं, जिससे वे अपने सपने को साकार कर सके और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सके । इसके लिए देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिनंदन के पात्र हैं ।


*महिला सशक्तिकरण पर भी जमकर संवाद*


प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी ने बताया कि महिला संवाद सम्मेलन  में शामिल महिला नेत्रियों ने केंद्रीय बजट में नारी शक्ति का उत्थान ही नये भारत की सबसे मजबूत नीव पर अपने-अपने विचार रखे । केंद्रीय बजट -2026 में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं ,जो उनके सशक्तिकरण में मदद करेंगी ।


*कार्यक्रम में सहभागिता* 


संवाद कार्यक्रम में श्रीमति लक्ष्मी चंद्रा, पुष्पा-अनिश सिह, गोमती कंवर, पूजा राठौर,पूर्णिमा कश्यप, रामेश्वरी कौशिक, समर्थ सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा नवागढ़ , गोपी यादव महामंत्री , हितेश साहू , उमाशंकर कौशिक, दूजराम भैना,शांति साहू, रमेश कश्यप,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी ।

और नया पुराने