मिटाने जनता के सब क्लेश,हदय में लिए अमर संदेश !
*भाजपा नेत्री डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री बनी,दी जा रही हैं, बधाईयां*
जांजगीर-चांपा (अपना आवाम न्यूज)
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से ही महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए उनके उत्कर्ष के लिए कार्य किया हैं । इस राष्ट्रवादी पार्टी ने महिलाओं को राजनैतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज व देश में उन्हें उचित सम्मान दिलाने भाजपा से जोड़ा और प्रमुख पदों पर सम्मान पूर्वक नवाजा हैं ।
*डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति को मिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व ।*
भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ की श्रीमति संतोषी सिंह ने कोसा, कांसा एवं कंचन की नगरी, चांपा की ऊर्जावान महिला, रामा हॉस्पिटल की सफल संचालिका और अंचल की सुप्रसिद्व दंत चिकित्सक श्रीमति धनेश्वरी जागृति को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया हैं । अपना आवाम पोर्टल न्यूज परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना । कमल दीवान संपादक अपना आवाम तथा लेखक शशिभूषण सोनी ने उन्हें बधाई दिया हैं ।
प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी ने बताया कि जिला महामंत्री भाजपा जांजगीर-चांपा डॉक्टर श्रीमति धनेश्वरी जागृति विभिन्न धार्मिक , सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और राष्ट्रवादी दल भाजपा से जुड़ी हुई हैं । वे नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन व अपराध नियंत्रण ब्यूरो की जिलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रही हैं ।

