कोरबा - जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय मनोज चौहान एवं मुकेश राठौर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मनरेगा में सुधार के नाम पर केन्द्र सरकार ने राेजगार गारंटी स्कीम को खत्म करने का जो काम किया है जिसके विरोध में 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे कोरबा कलेक्टर दफ्तर का घेराव किया जावेगा ।
जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अजा. प्रकाेष्ठ, अजजा. प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, वार्ड कमेटी, बूथ कमेटी, पार्षद, पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमेन सहित समस्त कांग्रेस मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है ।

