अपना आवाम
अपना आवाम

नम: सामूहिक विवाह अंतर्गत 31 गरीब कन्याएं फिर बंधेगी परिणय सूत्र में

 

नम: सामूहिक विवाह अंतर्गत 31 गरीब कन्याएं फिर बंधेगी परिणय सूत्र में

विवाह हेतु पंजीयन होगा माँ सर्वमंगला देवी मंदिर स्थित कार्यालय मे



कोरबा (अपना आवाम न्यूज) 

 कोरबा अंचल के ख्याती प्राप्त आस्था स्थल माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा में पुनः 31 गरीब कन्याएं फिर से परिणय सूत्र में आबद्ध होंगे। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा, कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने जानकारी देते हुए बताया कि माता रानी की असीम कृपा से मंदिर परिसर में 31 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है और शीघ्र ही तिथि की घोषणा की जाएगी।



श्री पाण्डेय ने बताया कि इस तरह का रचनात्मक और मानवीय प्रयास माता रानी की कृपा से ही संभव हो रहा है। यह आयोजन दूसरी बार हो रहा है। प्रथम बार 02 मार्च 2024 को सामूहिक नम: विवाह का आयोजन किया गया था, जो माता रानी की कृपा से अद्भूत सफल रहा, जिसमे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव सपत्नीक आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

 कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित प्रदेश एवं कोरबा जिले की कई विभूतियां नवदम्पत्तियों को अपना शुभ आशीर्वाद दिया था। उक्त कार्यक्रम अपेक्षा से ज्यादा सफल रहा और इस बार भी कार्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


नम: सामूहिक विवाह के द्वितीय आयोजन में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई विभूतियां आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

और नया पुराने