भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल तक
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार भर्ती रैली का किया जा रहा है समुचित प्रचार-प्रसार
पूरे प्रदेश में बालोद जिले में सर्वाधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन
बालोद (अपना आवाम न्यूज)
भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्नीकल, क्लर्क-स्टोर कीपर टेक्नीकल एवं ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार इस भर्ती रैली को सफल बनाने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद द्वारा इसका समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से इसका समुचित प्रचार-प्रसार के अलावा शिक्षण संस्थानों में पहुँचकर विद्यार्थियों को भारतीय सेना के गौरवपूर्ण सेवा एवं भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा शासकीय कार्यालयों एवं स्कूल काॅलेज आदि में फ्लैस बैनर आदि के माध्यम से इसका समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम, फेसबूक, ट्वीटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी इसका समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली में सम्मिलित होने अभ्यर्थी की अनिवार्य योग्यता 8वीं, 10वीं एवं 12वीं तथा अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य होना चाहिए। आवेदकों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट https://joinindianarmy.nic.in/ में करना अनिवार्य है। भारतीय थल सेना में सिपाही (फर्मा) पदों पर अविवाहित पुरूष आवेदक की आयु 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 की मध्य होना चाहिए। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होने की संभावना हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965214 या जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 में संपर्क कर सकते हैं।
