अपना आवाम
अपना आवाम

जिले में बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी आज 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में 8366 परीक्षार्थी हुए शामिल


जिले में बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी 

आज 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में 8366 परीक्षार्थी हुए शामिल



बालोद (अपना आवाम न्यूज)

बालोद जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी है। हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत जिले में कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि जिले के सभी 05 विकासखंडों में परीक्षा के लिए कुल 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहाँ परीक्षा में कुल 8424 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 8366 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गुण्डरदेही विकासखण्ड में 1952 परीक्षार्थी दर्ज थे, जिनमें से 10 अनुपस्थित रहे। इसी तरह डौंडीलोहारा विकासखण्ड में 2132 में से 16 परीक्षार्थी, गुरूर में 1466 में से 12, बालोद विकासखण्ड में 1482 में से 08 और डौंडी विकासखंड में 1392 में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र से नकल का कोई मामला (नकल प्रकरण) नहीं पाया गया। 


और नया पुराने