अपना आवाम
अपना आवाम

चण्डी मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत ! आज कथा का तीसरा दिन

 चण्डी मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् देवी भागवत ! आज कथा का तीसरा दिन


(


अपना आवाम न्यूज)

आस्था , भक्ति और श्रद्धा की अनूठी छटा के बीच ग्राम मुड़पार स्थित मां चण्डी देवी मंदिर प्रांगण में श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ 19 मार्च,2026 को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। पूरे गांव में निकली कलशयात्रा ने वातावरण में भक्तिमय बना दिया। जहां हर ओर जय माता दी के उद्घोष के जयकारे गूंजते रहे। यह नव-दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं श्रीमति कुसुम पाण्डेय के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा हैं , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त कथा श्रवण कर रहे हैं।


मां दुर्गा की कृपा से ही संचालित है,यह संसार - तिवारी जी



व्यासपीठ से कथा का रसपान कराते हुए पंडित तिवारी जी ने कहा कि इस सृष्टि का संचालन आदिशक्ति मां जगदम्बा की कृपा से ही संभव हैं। मनुष्य हो या देवता, चर-अचर जगत का कोई भी प्राणी उनके आशीर्वाद के बिना कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने देवी महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर, भस्मासुर, शुंभ-निशुंभ जैसे दैत्यों का संहार कर संसार को भयमुक्त किया और देवताओं को पुनः उनका स्थान दिलाया ।


देवी नवरात्र शक्ति, साधना और संयम का महान पर्व- आचार्य श्रीकांत तिवारी



नवरात्र पर्व केवल पूजा नहीं बल्कि आत्म-संयम, साधना और आंतरिक शक्ति के जागरण का समय हैं । नौ दिनों तक साधक तप ,जप और संयम के माध्यम से मां की आराधना करते हैं ,यह उद्गार मां चंडी देवी मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद् देवी कथा सत्संग के दौरान ग्राम के सुप्रसिद्ध देवस्थान मां चण्डी दाई मंदिर प्रांगण , मुड़पार अफरीद में यह नव दिवसीय कथा में चल रहा हैं। व्यासपीठ पर आचार्य पंडित श्रीकांत तिवारी, सारा गांव वाले ने देवी महिमा का बखान किया ।


श्रद्धालु भक्तों की उमड़ी भीड़, हुआ सम्मान समारोह


कथा आयोजन में कृष्ण कुमार - श्रीमति कुसुम पाण्डेय, धर्मेन्द्र- श्रीमति ममता पाण्डेय ,जितेंद्र- श्रीमति वंदना पाण्डेय , संगीता पाण्डेय और श्रीमति सरस्वती पाण्डेय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ आर के अग्रवाल, शशिभूषण सोनी, श्रीमति शशिप्रभा सोनी, इंजीनियर श्रीमति शीला स्वर्णकार को आचार्यश्री तिवारी ने व्यासपीठ पर आमंत्रित कर राधे-राधे दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। 



सोनी दंपति ने भी तिवारी जी का माल्यार्पण तथा गिफ्ट्स देकर उनका अभिनंदन किया ।


आध्यात्मिक ज्ञान के साथ सामाजिक एकता का संदेश


 प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी ने कहा कि देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन हैं , जिसमें देवी भागवत पुराण की कथा का वाचन किया जाता हैं । इस आयोजन  के माध्यम से एक ओर श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर गांव और समाज में एकता, भाईचारे तथा सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी प्रसारित हो रहा हैं। प्रतिदिन प्रांगण में पूजा-अर्चना और देवी आराधना का क्रम जारी हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डुबा हुआ हैं।

इस आयोजन में व्यास पीठ पर आचार्य पंडित श्रीकांत तिवारी और सह आचार्य पंडित मुकेश शर्मा हैं ।


देवी भागवत कथा के महत्वपूर्ण पहलू


श्रीमद् देवी भागवत पुराण की कथा का द्वितीय दिन विस्तृत वाचन।

 

आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति की प्राप्ति।


समाज और गांव में भाई-चारा, एकता और आत्मीय शांति का संदेश।


प्रतिदिन कुसुम वाटिका और मंदिर प्रांगण में देवी की आराधना और पूजा-पाठ जितेन्द्र - वंदना पाण्डेय जी के द्वारा।


*देवी भागवत कथा से मिलने वाला लाभ*


आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति की प्राप्ति ।


मानसिक शांति और आत्मिक संतुष्टि।


समाज में एकता और सद्भाव का विस्तार ।


जगत नंदिनी मां दुर्गा देवी की कृपा और आशीर्वाद की प्राप्ति ।

और नया पुराने