खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना
*जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का हुआ है चयन*
*चेन्नई में शिरकत कर दिखाएंगे किक्स पंच के दांवपेंच*
कोरबा (अपना आवाम न्यूज)
भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ीयो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत देश भर के 150 शहरों में अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में किया गया है। इसी तारतम्य में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट,वेस्ट,नार्थ एवं साउथ जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न होने के पश्चात राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन 24 से 29 मार्च 2026 तक चेन्नई, तमिलनाडु में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के 33 बालिका एवं महिला किकबॉक्सर भाग लेंगे। जिसमें कोरबा जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से लोकिता चौहान, नाफ़िया सिद्दिकी, श्रेया लक्ष्मी साहू, कर्रा तेजस्विनी एवं हर्षिता यादव का गत वेस्ट जोन किकबॉक्सिंग स्पर्धा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सभी खिलाड़ी संस्थापक छत्तीसगढ़ किकबकसिंग एसोसिएशन एवं मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में महासचिव आकाश गुरुद्वान एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू के साथ उक्त प्रतियोगिता में अलग अलग वजन वर्ग में भाग लेंगे। उक्त प्रतियोगिता फेडरेशन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों के कौशल विकास हेतु कराई जा रही है, जिसमें पॉइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,फूल कांटेक्ट, लो किक, म्यूजिकल फॉर्म्स आदि के किकबॉक्सिंग इवेंट्स संपादित होंगे, इस प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर के साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जुनैद आलम, रमेश साहू, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, हिमांशु यादव, जगदीश यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, नमो सिंह सहित खेलप्रेमियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु टीम को शुभकामनाएं दी है।
