अपना आवाम
अपना आवाम

कलेक्टर ने खाद, बीज के अग्रिम उठाव एवं भण्डारण के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक


कलेक्टर ने खाद, बीज के अग्रिम उठाव एवं भण्डारण के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक 

किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश 



बालोद (अपना आवाम न्यूज)

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आगामी खरीफ वर्ष 2026 में जिले के किसानों को समय पर समुचित मात्रा में खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सहकारिता, कृषि, खाद बीज विकास निगम एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के कृषकों को समय पर खाद, बीज की प्रबंध करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के सहकारी समितियों में खाद, बीज की भण्डारण एवं उठाव की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरपी राठिया, कृषि विभाग के उप संचालक श्री आशीष चंद्राकर, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी श्री टिकेन्द्र राठौर सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले के युरिया खाद के भण्डारण हेतु प्राप्त लक्ष्य के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के मांग के अनुरूप खाद का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को आगामी खरीफ सीजन हेतु 01 अप्रैल से किसानों को खाद का वितरण प्रारंभ कराने को कहा। जिससे कि किसानों को समय पर खाद, बीज उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि किसानों को खाद, बीज की प्रबंध करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने 01 से 20 अप्रैल तक जिले के किसानों को खाद, बीज का समुचित वितरण सुनिश्चित कराने को कहा।  उन्होंने अधिकारियों को समितिवार खाद, बीज की मांग एवं आवश्यकता की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। 


और नया पुराने