अपना आवाम
अपना आवाम

खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न


*खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न*


*जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी के  खिलाड़ियों ने जीते 2 पदक*


*लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक*



कोरबा (अपना आवाम न्यूज)

 भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया मुहिम के तहत देश भर के 150 शहरों में अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में किया गया है। इसी तारतम्य में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट,वेस्ट,नार्थ एवं साउथ जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न होने के पश्चात राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन 24 से 29 मार्च 2026 तक चेन्नई, तमिलनाडु में संपन्न हुआ।

 छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के 33  खिलाड़ियों ने सचिव आकाश गुरुद्वान एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू के साथ अलग अलग वजन वर्ग में भाग लेकर 4 स्वर्ण, 2 रजत एवं 7 कांस्य सहित 17 पदक जीते।

जिसमें  कोरबा जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से 

लोकिता चौहान ने  मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा के साथ अपने मैचे खेलकर फाइनल में प्रवेश किया एवं रजत पदक जीता, इसी प्रकार नाफिया सिद्दीकी ने मध्य प्रदेश, पंजाब  से खेलते हुए कांस्य पदक जीता। कर्रा तेजस्विनी तथा श्रेया लक्ष्मी साहू ने पांचवा स्थान एवं हर्षिता ने 9 वा स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता स्पोर्ट्स डाटा डिजिटल तकनीकी मध्यम से फेडरेशन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों के कौशल विकास हेतु कराई जा रही है, जिसमें पॉइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,फूल कांटेक्ट, लो किक, म्यूजिकल फॉर्म्स आदि के किकबॉक्सिंग इवेंट्स संपादित होंगे,  इस प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर के साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सचिव बालगोविंद जायसवाल, ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग  खिलाड़ी अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जुनैद आलम, रमेश साहू,  प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, हिमांशु यादव, जगदीश यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल, मयंक सिंह सहित खेलप्रेमियों ने  उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु टीम को शुभकामनाएं दी है।

और नया पुराने