*एक युग का अवसान , डॉक्टर धीरेन्द्र खुटे*
( शशिभूषण सोनी की कलम से )
मेरे लिए यह बहुत ही दुःखद समाचार था, कि बाराद्वार के प्रतिष्ठित मां क्लिनिक के संचालक, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के सरपंच डॉ धीरेंद्र खूंटे जी नहीं रहे ।
कल रात्रि एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान मेरी बहन डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा ने फोन से बताया गया कि दिनांक 05 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान भाई धीरेंद्र का निधन हो गया । वे कुशल राजनेता, श्रेष्ठ चिकित्सक, आदर्श भ्राता, सच्चें मार्गदर्शक और सैकड़ों लोगों के शुभचिंतक थे । मृत्यु एक प्राकृतिक घटना हैं जो प्रत्येक देहधारी के साथ घटित होता हैं । शरीर यात्रा का प्रारंभ जन्म से होता हैं और अंत मरण से !
एक कवि ने ठीक ही लिखा हैं -
मृत्यु एक सरिता हैं, जिसने श्रम के कातर जीव नहाकर।
फिर नूतन शरीर धारण करता हैं,काया रुपी वस्त्र नहाकर ।।
डॉ खूंटे के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए शशिभूषण सोनी ने कहा कि डॉ धीरेंद्र खूंटे जी के निधन से दुःख हुआ हैं । चिकित्सकीय सेवा के साथ समाज और राजनैतिक क्षेत्र में अमूल्य योगदान रहा । उनके पूज्य पिताश्री स्वर्गीय एम डी खूंटे जिला विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा मां श्रीमति कौशिल्या खूंटे जनपद पंचायत सक्ति की अध्यक्ष रह चुकी हैं ।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं । स्मृति शेष डॉ खुटें जिला सक्ती और जिला जांजगीर-चांपा में चिकित्सा विभाग के संयोजक रहे हैं । छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा सेवा के रुप में अपनी सेवाएं देते रहे हैं तथा सतनामी समाज के संभागीय अध्यक्ष भी रहे हैं । ईश्वर से यही प्रार्थना हैं कि दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति और दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे । कमल दीवान प्रबंध संचालक अपना आवाम न्यूज परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि ।


