अपना आवाम
अपना आवाम

खंड चिकित्सा कार्यालय में बेहतर कार्यालयीन व्यवस्था सुनिश्चित करने आदेश जारी


खंड चिकित्सा कार्यालय में बेहतर कार्यालयीन व्यवस्था सुनिश्चित करने आदेश जारी



बालोद (अपना आवाम न्यूज)

खण्ड चिकित्सा अधिकारी बालोद श्री जितेंद्र सिंह ने कार्यालय के बेहतर संचालन हेतु  आदेश जारी कर कर्मचारियों को प्रभार सौंपा है। उनके द्वारा जारी पत्र के अनुसार पूर्व में पदस्थ प्रभारी लेखापाल श्री राजेश कुमार साहू के द्वारा कार्यालय में लेखापाल पदस्थ नही होने के कारण लेखा व स्थापना का कार्य सम्पादन किया जा रहा था दिनांक 08 अप्रैल 2026 को प्रभार संबंधि आदेश प्रसारित किये जाने के पश्चात श्री राजेश कुमार साहू के द्वारा प्रभार संबंधि दस्तवेज व रिकार्ड संधारण किया जा रहा है दस्तावेज पूर्ण होने के पश्चात प्रभार सौपा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिसके पश्चात वे अपने मूल पद पर कार्यरत होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़ शासन के निर्धारित समय में संचालित हो रहा है।

और नया पुराने