हसदेव सडक पुल मार्ग हुआ अत्यंत जर्जर-दुर्घटना की आशंका
कोरबा (अपना आवाम न्यूज)
कोरबा जिले में यातायात का दबाव बढऩे के कारण चुनौतियां ज्यादा हैं। इससे जनता और यातायात विभाग दोनों त्रस्त हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए 12 करोड़ की राशि से बांयी तट नहर पर समानान्तर पुल की योजना बनायी गई है। इन सबके बीच कुसमुंडा मार्ग पर हसदेव सडक पुल की रोड जर्जर हो गई है। गुबार के बीच राहगीरों को आवागमन करने जरूरत और मजबूरी दोनों हैं।
जानकारी के अनुसार हर रोज हजारों की संख्या में यहां से वाहन दौड़ रहे हैं और इनसे कई गुना अधिक संख्या में नागरिक आवागमन करते हैं। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि रोड की स्थिति क्या है और ऐसा किस कारण से हुआ है। सर्वमंगला रोड से मुख्य तिराहे तक 800 मीटर के हिस्से में पुरी सडक़ जर्जर हो गई है। हसदेव सडक़ सेतु में कई जगह कांक्रीट पेनल के दोनों तरफ बड़े-बड़े गेप आ गए हैं। इसके अलावा पुल और सडक़ का बहुत सारा हिस्सा गड्ढों में है।
चूंकि इन्हीं पर से होकर हर रोज मालवाहको सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लोगों की निजी गाडिय़ों का आना जाना हो रहा है, इसलिए सडक़ पर दबाव जस का तस बना हुआ है। इस वजह से सडक़ और पुल के गड्ढे लगातार अपना आकार बढ़ा रहे हैं। वाहनों के चलने से उडऩे वाला कोयला और धूल का गुबार इस पूरे रास्ते में अजीब स्थिति पैदा करता है। मुंह ढककर चलने पर भी ज सामान्य को कई प्रकार की दिक्कतें हो रही है। ऊपर से इस बात का खतरा बना रहता है कि प्रतिस्पर्धा के दौर में पता नहीं क्या हो जाए।
क्वांर नवरात्र पर्व के पहले से ही हसदेव सडक़ पुल जर्जर दशा में रहा। उम्मीद थी कि जल्द ही सुधार कार्य होगा और लोगों को राहत मिलेगी। चैत्र नवरात्र भी इस दौर में गुजर गया। अब सडक़ की दशा जस की तस है। लोग जान जोखिम में डालकर आना जाना कर रहे हैं। एक तरफ जिला खनिज न्यास से शहर की कुछ सडक़ों का ठीक कराने का काम किया गया है। लेकिन हसदेव सडक़ पुल की दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।
