अपना आवाम
अपना आवाम

उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत स्थापित रोपणी में आम फल बगीचे का फलबहार नीलामी की तिथि निर्धारित


उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत स्थापित रोपणी में आम फल बगीचे का फलबहार नीलामी की तिथि निर्धारित



बालोद (अपना आवाम न्यूज)

जिले में उद्यानिकी विभाग बालोद के अंतर्गत स्थापित रोपणी में रोपित आम फल बगीचे का फलबहार की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि इसके अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के शासकीय उद्यानिकी रोपणी झलमला एवं फल पौध प्रक्षेत्र झलमला में 08 अप्रैल, गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उद्यानिकी रोपणी अर्जुंदा में 09 अप्रैल, गुरूर विकासखण्ड के शासकीय उद्यानिकी रोपणी मोहारा में 10 अप्रैल, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उद्यानिकी रोपणी अछोली में 13 अप्रैल को दोपहर 02 बजे एवं डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उद्यानिकी रोपणी अरमुरकसा में 13 अप्रैल को 11 बजे नीलामी की तिथि एवं समय निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि नीलामी संचालनालय के माडर्न नीलामी शर्तों के अनुसार की जाएगी।


और नया पुराने