पवनी सुशासन शिविर में नगरवासियों से मिले 192 आवेदन, 13 निराकृत
सारंगढ़-बिलाईगढ़
नगर पंचायत पवनी में सुशासन तिहार के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। शिविर में कुल 192 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग संबंधी 168 आवेदन एवं शिकायत संबंधी 24 आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों में से 13 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जिससे हितग्राहियों में खुशी देखी गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जहां छोटे बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया।