सुशासन तिहार 2026: नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर
शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित
बालोद (अपना आवाम न्यूज )
राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पंचायत डौण्डी में 15 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक भवन डौण्डी में सभी 15 वार्डों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एसके देवांगन (मो. 9617727703) को नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता श्री राकेश पाठक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर के लिए तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम (मो. 9407704570) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
