महिला से मारपीट कर 70 हजार जेवर की लूट का आरोप कथित दो अपराधी पर केस दर्ज
* सीसीटीवी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कोरबा (अपना आवाम न्यूज)
कोरबा जिले के काशीनगर खपराभट्ठा क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और सोने के जेवर लूटने का मामला सामने आया है। आरोप महिला के भांजे और उसकी मां पर लगाया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि वह सिलाई का काम करती हैं। 13 मई की सुबह करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच वह अपनी बहन के घर गई थीं।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसी दौरान उनकी बड़ी बहन का बेटा और उसकी बहन वहां पहुंच उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो कथित आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और डंडे से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, युवक ने उनके हाथ, पैर, घुटने और चेहरे पर वार किए।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसी दौरान मारपीट के दौरान कथित आरोपियों पर महिला के कान में पहनी सोने की टॉप्स और गले में पहनी सोने की मराठी माला लूटने का आरोप लगा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही हैं
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से भी वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 429/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(6), 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कथित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
