प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली हिरमन बाई के परिवार की जिंदगी
कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर, अब सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन जी रहा परिवार
कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लगातार पूर्ण हो रहे आवास जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियां और सुरक्षा लेकर आ रहे हैं। वनांचल क्षेत्र सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम रजौली निवासी हितग्राही हिरमन बाई का परिवार भी अब अपने पक्के एवं सुरक्षित मकान में सुकूनभरा जीवन व्यतीत कर रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पहले हिरमन बाई का परिवार कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवनयापन कर रहा था। बारिश, गर्मी और ठंड के मौसम में परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दैनिक जीवन संघर्षपूर्ण था और सुरक्षित आवास का सपना अधूरा था।
बीते वर्ष हिरमन बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ। शासन की डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। आर्थिक सहायता मिलने के बाद उन्होंने अपने सपनों के पक्के मकान का निर्माण शुरू किया, जो अब पूर्ण हो चुका है।

आज हिरमन बाई का परिवार नए पक्के घर में सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है। अब उन्हें मौसम की मार की चिंता नहीं रहती। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और पूरे परिवार में आत्मविश्वास एवं खुशी का माहौल है।
हिरमन बाई बताती हैं कि श्पहले उनका जीवन काफी कठिन था, लेकिन शासन की इस योजना ने उनके जीवन में नई उम्मीद और खुशियां ला दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

.jpeg)