कोरबा (अपना आवाम न्यूज)
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ महासम्मेलन का आयोजन 13 जून 2026 को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर के 18 हजार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी परिवार सहित इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. श्री विष्णु देव साय जी होंगे एवं अध्यक्ष . डा. रमन सिंह अतिविशिष्ट अतिथि मा. किरण सिंहदेव जी, माननीय अरुण साव जी मा विजय शर्मा जी, मननिय श्याम बिहारी जायसवाल जी होने विशिष्ट अतिथि में समस्त मंत्री गण होगे कार्यक्रम में कोरबा जिले के डा. हर्षा ताम्रकार जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 750 कर्मचारी के परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे कार्यक्रम में उत्कृस्ट कार्य करने वाले कर्मचारी को प्रोत्साहित किया जायेगा ।
होनहार छात्र छात्राओ को सम्मानित किया जायेणा दिवंगत हुए कर्मचारी जिन्होंने कोरोनो जैसी बीमारियों में अपना योगदान दिया है उनके परिवार जनो को सम्मानित किया जायेगा


