अपना आवाम
अपना आवाम

कोई टाइटल नहीं



रायपुर (अपना आवाम न्यूज)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के सदस्य एवं जिला सचिव कोरबा, कॉमरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रेस बयान जारी कर कहा:


28 जुलाई 2025 को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा संसद में यह दावा किया गया था कि "ऑपरेशन सिंदूर में भारत के किसी भी जवान को कोई क्षति नहीं पहुँची, कोई शहीद नहीं हुआ।"


आज एक वर्ष पश्चात, सच्चाई सामने है। उसी ऑपरेशन सिंदूर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए 6 वीर सपूतों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं:


1. सूबेदार मेजर पवन कुमार  

2. राइफलमैन सुनील कुमार  

3. लांस नायक दिनेश कुमार  

4. एविएशन टेक्नीशियन मुरलीनाइक  

5. हवलदार सुनील कुमार सिंह  

6. सार्जेंट सुरेंद्र कुमार  


अब तक हम देखते आए हैं कि चुनावी मंचों से झूठे दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन जब देश की सर्वोच्च पंचायत - संसद में खड़े होकर शहीदों की शहादत को ही नकार दिया जाए, तो यह केवल झूठ नहीं, देश की गरिमा को तार-तार करना है।


जिन माताओं ने अपने लाल खोए, जिन बच्चों ने पिता खोया, उस परिवार पर क्या बीती होगी जब देश के रक्षा मंत्री संसद में कहते हैं - "कोई शहीद नहीं हुआ"? यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, पूरे देश का अपमान है। शहीद का सम्मान सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है।


राजनीतिक श्रेय लेने के लिए शहीदों के बलिदान को नकारना अक्षम्य अपराध है।


*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांग करती है:*

1. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह देश से सार्वजनिक माफी मांगें।

2. नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।


संसद में असत्य बोलना लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है। शहीदों का अपमान देशद्रोह से कम नहीं।

और नया पुराने