सुशासन तिहार 2026: ग्राम संजारी में 21 मई एवं ढोर्रीठेमा में 22 मई को आयोजित किया जाएगा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
बालोद (अपना आवाम न्यूज)
अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाईस्कूल संजारी में 15 मई 2026 को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन अब 21 मई 2026 को किया गया है। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के खेल मैदान ठेमाबुजुर्ग में 05 जून 2026 को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन अब खेल मैदान ढोर्रीठेमा में 22 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
